फ़ॉलोअर

जुलाई 31, 2014

कष्ट हर एक सरलता से सहे जा रहे है-

=========================

कोमलांगी सुकोमल थे बहुत मगर
कष्ट हर एक सरलता से सहे जा रहे है|

रहम ही करके पाला पोसा है आपको
होके खड़े यूँ तभी आप बोल पा रहे है|

ढहाए हम पर ना जाने कितने ही सितम
क्षमा कर आपको हम मुस्कराते आ रहे है|

नहीं है मलाल ना कोई कडवाहट ही है
भूल सब कुछ सम्मान दिए जा रहे है|

करते नहीं कीमत आप जरा सी हमारी
सर-आँखों पर हम बैठाते आ रहे है|

उड़ाते हो मखौल सदैव कह कमजोर
हम तो गाथा आपकी सुनते आ रहे है|

कही बेबस नहीं थे कभी भी तनिक भी
सर्वोपरि आप ही को मानते आ रहे है|

आइने की तरह रही साफ़ नियत हमारी
आप ही हमें बदनीयती से देखते आ रहे है|

सदियों से समझते रहे अहमक आप हमें
हर रूप में हम आपको आदर देते आ रहे है|


सविता मिश्रा

1 टिप्पणी:

सविता मिश्रा 'अक्षजा' ने कहा…

पहले ऐसे थी .....
कोमलांगी सुकोमल थे बहुत ही मगर
कष्ट हर एक सरलता से सहे जा रहे है|
रहम ही तो करके पाला-पोषा है आपको
खड़े यूँ होके तभी तो आप बोल पा रहे है|
ढहाए हम पर ना जाने कितने ही सितम
क्षमा कर आपको हम मुस्कराते आ रहे है
|
मलाल नहीं मन में ना ही कोई कडवाहट है
भूल सब कुछ तुझे आदर दिए जा रहे है|
करते नहीं हो कीमत आप जरा सी हमारी
सर-आँखों पर फिर भी हम बैठाते आ रहे है|
उड़ाते हो माखौल सदैव ही कह कमजोर
आपकी ही वीर गाथा हम तो सुनाते आ रहे है|कही भी वेबस नहीं थे कभी भी तनिक भी
सर्वोपरि फिर भी आपको ही मानते आ रहे है|
आइने की तरह साफ़ रही सदा नियत हमारी
आप ही हमें बदनीयती से देखते आ रहे है|
सदियों से समझते रहे अहेतुक हमें आप ही
हम हर रूप में आपको स्नेह-आदर देते आ रहे है| ..सविता मिश्रा