फ़ॉलोअर

सितंबर 29, 2016

कुछ मन की ...:) सर्जिकल आपरेशन पर


कल फेसबुक पर ध्रुव भैया की पोस्ट पढ़े थे कि आज विश्व ह्रदय दिवस हैं |
और आज यदि यह विश्व ह्रदय दिवस है |तो ह्रदय बीमारी से ग्रस्त और पस्त तथा स्वस्थ लोग सभी खुश हो जाइए ...अब तक इस दिल पर साँप लोट रहा था | पर आज उस कष्ट से जरा सी मुक्ति मिली पूरी मुक्ति की उम्मीद है |
क्योकि दिल के बीमार जब डाक्टर के पास जाते है तो पूरी तरह से उस बीमारी से मुक्ति चाहते है | वैसे ऐसे ही सर्जिकल आपरेशन चलता रहा तो पूर्ण मुक्ति की सम्भावना बढ़ जाती है | देखिये न नाम भी कितना मैच करता डाक्टरों के कार्य से | बिलकुल सटीक बैठ रहा दिल दिवस पर दिल का सही इलाज यह | अपने भारतीयों का दिल खूब सुकून पाया और पाने की आशा भी जगी |
भारतीय सैनिकों के कटे सिर आज भी आँखों के सामने डोल जाते है | उनकी शहीद होने पर परिवार की पीड़ा असहनीय हो जाती है | दिल मसोस कर रह जाता इंसान क्योकि करने को क्या कर सकता | बोल सकता दुखी हो सकता बस |
आज दिल खुश और आप भी अपना विश्व ह्रदय दिवस पर दिल खुश करिए ..बीमारियों से दूर रहेंगे | फालतू में हर सही कार्यवाही का विरोध कर दिल को तकलीफ में डाल क्यों दुखी करना | दिली बीमारी से बचने का सटीक उपाय | जो कष्ट पहुँचायें उसका सफाया |
आज जिनके हृदय पर अब तक साँप लोट रहें थे वह मुक्ति पाए पर बहुतों के दिल पर लोटने लगे होंगे आज |
एक काम से एक को ख़ुशी तो दुसरे को दुःख यह तो रिवाज ही है| कोई न आप सब भी अपना अपना दिली इलाज खोज ही लीजिए | ...जय हिन्द जय भारत

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

जय हिन्द