फ़ॉलोअर

फ़रवरी 14, 2014

~वेलेंटाइन डे~

कुछ और मनाइये यह मिडिया के प्रचार पर मत जाइये ..........आप सभी को रविदास जयंती की हार्दिक बधाई...
और भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को  नमन हम कृतघ्न राष्ट्रवासियों द्वारा .....


.

वेलेंटाइन डे -वेलेंटाइन डे सब यहीं रट रहें हैं
क्या हुआ हमारी युवा पीढ़ी को जो भटक रहें हैं|
सड़क चलतें,स्कूल-कालेज एवं पार्क में
ढूढ़ते हुये अपना वेलेंटाइन ही नजर आ रहें हैं|

विरोधी विरोध का कर रहें हैं जो आचार
स्वयं ही ना चाहते हुए कर रहें इसका प्रचार|
विरोध ना करके सब डालो इस पर मिट्टी
प्रचारित करो अपनी ही सभ्यता एवं संस्कृति|

जैसे भड़कती हुई आग नहीं होती जल्दी शांत
वैसे यह भी युवाओं के मन में धधक रही हैं |
जितना ही लगाओंगे आगे बढ़ बंदिश इस डे पर
उतना ही ज्यादा भड़केंगी यह विकट रूप लेकर|

अतः शांत होकर सोचो एक नयी राह आज
विरोध बंद कर, करो अपनी सभ्यता का आगाज
एक ना एक दिन युवा पहचानेंगे अपनी संस्कृति
अपने आप ख़त्म हो जायेंगी यह पाश्चात्य विकृति|
.....सविता मिश्रा

कोई टिप्पणी नहीं: